Sun Live News

रिविलगंज में नगर एवं प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

Sun News

छपरा (सारण), बिहार

रिविलगंज में नगर एवं प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार सिंह के अध्यक्षता में स्थानीय जदयू कार्यालय में हूई। जिसमें अगामी 15 नंवबर को छपरा में होने वाले सारण जिला जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन बनाने से संबंधित के तैयारियों के संबंध मे विचार विमर्श किया गया। प्रत्येक पंचायत एवं वार्डों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

मुख्य अतिथि सह प्रदेश उपाध्यक्ष,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ संतोष महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय को धरातल पर उतारने में कार्यकर्ता लगें। मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को बाल विवाह, दहेज प्रथा का उन्मूलन एवं नशा मुक्त बिहार के निर्माण करने के लिए शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि कार्यकता मिलजुल कर बाल विवाह का विरोध करें, नशा मुक्त समाज निर्माण में सहयोग करें तथा दहेज प्रथा को जड़ से उखाड़ फेंकने का प्रयास किया जाए। जदयू कार्यकर्ता दहेज लेने देने वाले के शादी में जाने से परहेज करें। वहीं प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि जिले में होने वाले जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में रिविलगंज की सहभागिता अप्रत्याशित होगी। उन्होंने बताया कि हजारों की संख्या में जदयू कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पार्टी एवं मुख्य मंत्री के हाथों को मजबूत करेंगे। जिसको लेकर जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। मंच का संचालन राज्य कार्यकारिणी के सदस्य डॉ कलिन्द्र राम ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मनुलाल बैठा ने किया।

मौके पर खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ईश्वर राम सद्दाम हुसैन, डॉ कलिन्द्र राम, प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष मनुलाल बैठा, अरविंद कुमार सिंह, धनंजय कुमार आदि दर्जनों महिला पुरुष जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version