RNSS का चिकित्सा शिविर बक्सर जिले के उदाँव में सफलता पूर्वक सम्पन्न, 6 डॉक्टर हुए शामिल

RNSS का चिकित्सा शिविर बक्सर जिले के उदाँव में सफलता पूर्वक सम्पन्न, 6 डॉक्टर हुए शामिल: आज देश की सबसे लोकप्रिय व सबसे बड़ी बन चुकी नोनिया संस्था रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ का आँठवा सफल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन बिहार के बक्सर जिले के ऊधम सिंह सरोवर (प्राथमिक स्वास्थ्य उप केन्द्र) में किया गया। RNSS के तरफ़ से आधा दर्जन अनुभवी डॉक्टर व ३ लैब टेक्निशियन ने इस स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवा दी। RNSS टीम के शिविर स्थल पर पहुँचने पर गाँव के मुखिया व सरपंच ने समस्त ग्राम वासियों के साथ गर्मजोशी के साथ टीम व डॉक्टर का स्वागत किया।

6 डॉक्टर हुए शामिल, ३ लैब टेक्निशियन ने भी किया सहयोग (6 Doctors and 3 Lab Technician served)

RNSS

डॉक्टर टीम में IGIMS पटना से RNSS बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अमित, डॉक्टर कुमार वैभव, डॉक्टर अभिषेक मोर्गन, डॉक्टर विशाल डॉक्टर नवनील(PHC, उदाँव बक्सर), डॉक्टर मदन ने चिकित्सा जाँच की। वहीं दवा वितरण की ज़िम्मेवारी चंदेश्वर चौहान, शुगर व अन्य जाँच रवि ने किया।

 

इस आयोजन में वहाँ के स्थानीय निवासियों का भी सराहनीय सहयोग मिला। जिनमे रवि मेडिकल हाल क्लीनिक, उदाँव क्लीनिक, अनुष्का सेवा सदन व उदाँव युवा समाज सेवा समिति का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।

RNSS (Rachnatmak Nonia Sanyukta Sangh ) Health Camp in Buxar

 

RNSS

 

कैम्प में फ़्री शुगर जाँच, ब्लड प्रेशर जाँच व अन्य कई जाँच के साथ निशुल्क दवा वितरण भी किया गया।

RNSS द्वारा आयोजित इस हेल्थ कैम्प में 500 से अधिक मरीज़ ने अपनी चिकित्सा जाँच करवाए। तो वहीं 300 से अधिक मरीज़ों ने शुगर के साथ अन्य जाँच निशुल्क करवाए।

Leave a Comment