Sun Live News

क्या मोदी कैबिनेट विस्तार में JDU से कोई नहीं बन रहा मंत्री..??

Sun News

केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने का कोई प्रस्ताव जदयू के पास नहीं है। रविवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में जदयू से कोई मंत्री नहीं बन रहा है। शनिवार देर शाम जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जदयू के बारे में खबरें वे मीडिया में देख रहे हैं और वहीं से उन्हें जानकारी मिली है। इस बारे में औपचारिक रूप से उनकी कोई बात नहीं हुई है।

जदयू के दो मंत्री बनने की थी चर्चा

रविवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार होना है। पिछले एक पखवाड़े से यह खबर चर्चा में थी कि जदयू के दो लोगों को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल रही है। इस क्रम में जदयू के राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह और सांसद संतोष कुशवाहा का नाम काफी प्रमुखता से चर्चा में था।

जदयू के केंद्रीय नेतृत्व के इस बयान से इस चर्चा ने अलग रंग ले लिया। रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चैंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। संवाददाताओं ने उनसे इस बारे में सवाल पूछे तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता त्यागी ने कहा कि हमसे नहीं हुई कोई बात

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रधान राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने भी कहा कि आधिकारिक तौर पर जदयू को केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि रविवार यानि तीन सितंबर को केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

पीएम मोदी की कैबिनेट में फेरबदल की खबरों के बीच एनडीए की सहयोगी पार्टियों के नेताओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा है। कयास लगया जा रहा था कि महागठबंधन छोड़कर बिहार में एनडीए के साथ सरकार बनाने के बाद जदयू को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। फिलहाल, एेसा कुछ नजर नहीं आ रहा है।

Exit mobile version