नायकों से कम नहीं इन ६ खलनायकों की प्रेम कहानी

बॉलीवु़ड के हीरो के रियल लाइफ़ प्यार के किस्से तो आपने ख़ूब सुने होंगे पर बहुत कम लोग हैं जो विलेनों के प्यार और पत्नियों को जानते हो| अक्सर मीडिया या पत्रिकाओं में हीरो की प्रेमिका और उनकी पत्नियों की चर्चा सुर्ख़ियों पर रहती रही है| ऐसे ही खलनायकों की भी लव स्टोरी और किस्से नायको से कम नहीं है| पर्दे पर भूमिका निभाने रहे खलनायकों की भी एक प्यार भरा जीवन रियल लाइफ में रहा है| आइये जानते हैं ऐसे ही ६ खलनायकों के प्रेमिकाओं और पत्नियों के बारे में –

प्रेम चोपड़ा

प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड के प्रसिद्ध खलनायकों में से एक हैं जिनके २ डायलाग आज तक प्रसिद्ध हैं| बॉबी फिल्म का डायलाग “माय नेम इज प्रेम, प्रेम चोपड़ा” और सौतन फिल्म का डायलाग “मैं वो बला हूँ जो शीशे से पत्थर को तोड़ता हूँ”| प्रेम चोपड़ा ने 1962 में उमा से शादी की थी जो कृष्णा कपूर, प्रेमनाथ और राजेंद्रनाथ की छोटी बहन हैं और राजकपूर की साली हैं|

आशुतोष राणा

फ़िल्म ‘संघर्ष’ और ‘दुश्मन’ के प्रसिद्ध खलनायक आशुतोष राणा ने भी प्रेम विवाह किया था| बॉलीवुड की लोकप्रिय पारिवारिक फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान की भाभी की भूमिका निभाने वाली रेणुका आशुतोष राणा की पत्नी हैं|

शक्ति कपूर

बॉलीवुड के 700 से ज्यादा फिल्मो में काम कर चुके शक्ति कपूर ने विलेन के अलावा कॉमेडी रोल भी बहुत किए हुवे हैं| बहुत कम लोगो को ही पता होगा की शक्ति कपूर ने भाग की शादी की होगी| जी हाँ, पहली नजर से प्यार की शुरुवात हुयी शक्ति कपूर ने शादी 1982 में शिवांगी कोल्हापुरी से की थी| शिवांगी एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन हैं| शिवांगी के परिवार वाले इन दोनों को रिश्ते को लेकर ख़िलाफ़ थे|

सोनू सूद

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम विलेनों में से एक नाम सोनू सूद का हैं| सोनू ने फ़िल्मों में आने से पहले ही सोनू सूद ने शादी कर ली थी| उनकी शादी 1996 में तेलुगु लड़की सोनाली से हुयी थी| लाइमलाइट से दूर रहने वाली सोनाली अवॉर्ड फ़ंक्शन्स में भी सोनू सूद के साथ कम ही दिखाई देती हैं|

प्रकाश राज

साउथ इंडियन फ़िल्मों के सुपर विलेन और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने वाले प्रकाश राज कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से शादी की है|बॉलीवुड में उन्होंने ‘शक्ति’, ‘वांटेड’, ‘सिंघम’, ‘दबंग 2’, ‘हीरोपंती’ जैसी फ़िल्मों में एक अच्छे अभिनय से अपनी महत्वपूर्ण छाप छोड़ी है| उनकी पत्नी पोनी उनसे 12 साल छोटी हैं| इससे पहले प्रकाश ने तमिल एक्ट्रेस ललिता कुमारी से शादी की थी| ललिता से शादी के 15 साल बाद तलाक़ हो गया था|

रंजीत

बॉलीवुड फ़िल्मों में रेप सीन के लिए जानने जाने वाले रणजीत का असली नाम गोपाल बेदी है और अलोका बेदी उनकी पत्नी हैं| रंजीत की अलोका से मुलाकात चंकी पांडे की मां स्नेहलता ने करवाया था| अलोका रणजीत की फ़िल्म ‘कारनामा’ में काम करने आईं थीं, लेकिन उसमें उन्होंने रंजीत को असिस्ट किया| बाद में दोनों ने एक दूसरे को पसब्द कर लिया और शादी कर ली|

Leave a Comment