नार्थ ईस्ट में RNSS का विस्तार, चुने गए 5 राज्यस्तरीय पदाधिकारी: रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ पुरे देश में अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए तेजी लाने के लिए कई कदम और निति आये दिन बनाते जा रही है।
काफी कम समय में जो इस संस्था का सहयोग रहा है वो काबिले तारीफ़ है। एक दिशा में हुयी ये शुरुवात कई युवाओं और समाज को जागरूक किया जिसके कई परिणाम अपने आस पास दिखने को मिलते हैं।
नार्थ ईस्ट में RNSS का विस्तार, चुने गए 5 राज्यस्तरीय पदाधिकारी
यहाँ पढ़े – डॉ अमित बने बिहार RNSS के अध्यक्ष
अभी कुछ दिन पहले ही बिहार के प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन हुवा तो वैसे ही RNSS ने संस्था के नियम के तहत वोटिंग द्वारा 9 में से 5 पधादिकारियों को नार्थ ईस्ट के राज्यस्तरीय समिति में जगह दी है। जिनके नाम हैं –
- दीपक चौहान, उदालगिरी
- राम नुनिया, कछार
- मोहन चौहान, उदालगिरी
- प्रकाश, जोरहाट
- त्रिपुरारी चौहान
यहाँ पढ़े – शाहबाद डेरी, नई दिल्ली में RNSS की बैठक सफलता पूर्वक सम्पन्न
अन्य कैंडिडेट जिन्हे राज्यस्तरीय समिति में जगह नहीं दी गयी उन्हें जिला कमिटी में रखा जाएगा ऐसा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल महतो ने पुष्टि की। उन्होंने बताया की आगे जिला लेवल पर उनके कार्यों को देखते हुए जिम्मेवारी दी जायेगी। जल्द ही २६ नवम्बर को असम में फ्री कम्बल वितरण कैंप भी रन्स द्वारा लगाया जाएगा।
नार्थ ईस्ट में RNSS का विस्तार, चुने गए 5 राज्यस्तरीय पदाधिकारी
कैंडिडेट, जिन्हे जिला कमिटी में जगह दी गयी –
- सुनील चौहान, उदालगिरी
- सुरंजित नुनिया, सिल्चर
- सुनील चौहान, ागाओं
हमारे संवाददाता के सवाल पर की पदाघिकारी नियुक्त करने की पक्रिया पर उन्होंने बताया की RNSS नोनिया की देश की सबसे बड़ी संस्था बन चुकी है और इसे सुचारु रूप से संचालित और कुछ जिम्मेवारी के तहत कार्यों को करने से दिशा और दशा बिलकुल सही होता है।
उन्होंने बताया की RNSS के किसी भी फैसले में गवर्निंग बॉडी और राज्यस्तरीय कमिटी का निर्णय जरुरी और मान्य होता है।
अनिल महतो ने देश के अन्य राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखण्ड आदि जगहों पर भी RNSS के विस्तार को लेकर बात रखा।
यहाँ पढ़े – दम तोड़ता टैलेंट, देश की इस होनहार बेटी को नहीं मिल रही मदद