पटना(बिहार)
Kapuri Thakur Jayanti: दिनांक 25/01/2018 को जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मेश्वर राय की अध्यक्षता में कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में धूमधाम से बनी। अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के कई नेता गण सम्मिलित हुए और मुख्य रूप से अतिपिछड़ा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष महतो सक्रिय दिखे। संतोष महतो ने मंच संचालन करते हुए मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत सभी कार्यकर्ताओं व् पदाधिकारियों के साथ किया।
Kapuri Thakur Jayanti at Patna
इस जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि उनपर पलट जाने का आरोप लगाया जाना पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने कमिटमेंट से कोई समझौता नहीं किया। महागठबंधन से नाता तोड़ राजग में फिर से शामिल होने को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोप पर वह स्थिति स्पष्ट कर रहे थे।
श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में मनी कर्पूरी ठाकुर जयंती
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने सात निश्चय, महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण, युवाओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, फ्री वाई-फाई, हर जिले में इंजीनियरिंग कालेज, पालिटेक्निक संस्था एवं महिला आइटीआइ आदि की बात कही थी। ये सारे काम हो रहे हैं। कोई कैसे कह सकता है कि मैं पलट गया हूं?
आरंभ में जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि आज कर्पूरी ठाकुर की जयंती मना रहे वे लोग अपने गिरेबां में झांकें जो अतिपिछड़ों का आरक्षण समाप्त करना चाहते थे। उन्होंने अतिपिछड़ों का आह्वान किया कि वे नीतीश कुमार के पीछे डटे रहें।

ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि आज कुछ लोग कर्पूरी जयंती को वोट की लालच में मनाते हैं। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय का जो बीज कर्पूरी ठाकुर ने बोया था वह नीतीश कुमार के कार्यकाल में बड़ा वृक्ष बन गया है जिसकी शाखाएं हर ओर बढ़ रहीं हैं।
इस समारोह को मंत्री शैलेश कुमार एवं मदन सहनी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती एवं प्रकोष्ठ के प्रभारी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया।