छपरा के तरैया में अमर शहीद जगदेव जयंती मनी

छपरा के तरैया में अमर शहीद जगदेव जयंती मनी(Amar Shaheed Jagdev Jayanti at Taraiya): आज छपरा के तरैया बिधान सभा में अमर शहीद जगदेव जयंती (Amar Shaheed Jagdev Jayanti at Taraiya) मनाई गयी।  बाबू जगदेव प्रसाद ( 2 फरवरी 1922 – 5 सितम्बर 1974) भारत के बिहार प्रान्त में जन्मे के एक क्रन्तिकारी राजनेता थे। इन्हें ‘बिहार लेनिन’ के नाम से जाना जाता है। जिन्होने एक अच्छे समाज को गढने में जी जान लगा दिया। वो हमेशा से शोषितों की आवाज बने।

इस जयंती समारोह में पुरे जिले से लोग शिरकत किये। JDU के वरिष्ठ नेताओं व् कार्यकर्ताओं के साथ हजारों लोग इस जयंती में शिरकत किये।

Amar Shaheed Jagdev Jayanti at Taraiya

कार्यकम में बतौर विशिष्ट अतिथि जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष महतो (Santosh Mahto) , पूर्व विधायक मंटू सिंह, विधान पार्षद सी पी सिन्हा, जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू, जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप, राखी कुशवाहा, रत्नेश भास्कर, गुड्डू कुशवाहा, मिथुन कुशवाहा, डॉ त्रिलोकी सिंह, राज कुमार कुशवाहा आदि लोग सम्मिलित किये।

छपरा के तरैया में अमर शहीद जगदेव जयंती मनी

तरैया विधान सभा के भावी प्रत्यासी व् प्रदेश जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष महतो ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा की जगदेव बाबू, जननायक कपूरी ठाकुर और बाबा साहेब की शहादत और कुर्बानी कभी बेकार नहीं गयी और न ही जायेगी। उन्होंने कहा की उनके आदर्शों पर चलने वाले नितीश कुमार के हाथों को मजबूत करे। श्री महतो ने कहा की गरीब लाचारों व् असहाय के प्रति सोच रखने वाले नितीश कुमार के साथ रहकर हमलोग भी इन महापुरुषों के आदर्श पर चल इनके लड़ाई का हिस्सा बनते हैं। अंत में उन्होंने कहा की पिछड़ा (BC), अतिपिछड़ा(EBC), अनुसूचित जाति (SC) व् अनुसूचित जनजाति (ST) के समुचित भागीदारी के बिना पिछड़ों दलितों का विकास संभव नहीं है।

अपने भाषण के अंत में श्री महतो ने विधान सभा के समस्यों के साथ अन्य कई बातें जनता के सामने रखी और आगामी चुनाव में जीत के लिए जनता का समर्थन व् आशीर्वाद माँगा।

Leave a Comment