भारत के दूसरे अंबानी हैं सुनील शेट्टी, कितना पैसा है ये बात जानकर उड़ जाएंगे होश

अगर आपको लगता है कि सुनील शेट्टी के पास कोई काम नहीं है, काफी समय से उनकी कोई फिल्म नहीं आई और वो बाकी फिल्म स्टार्स कि तुलना में कम पैसे ही कमा पाते होंगे, तो आप बिल्कुल गलत हैं।दरअसल, सुनील शेट्टी के पास इतना पैसा है कि आप उन्हें भारत का दूसरा अंबानी कह सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं कि इतने सालों से फिल्मों से दूर रहने के बावजूद सुनील शेट्टी के पास इतना पैसा कहाँ से आता है? sunil shetty the second ambani.

सुनील शेट्टी को इंडिया का अर्नोल्ड स्वाज्नेगर कहा जाता है। उनकी एक्टिंग बाकी फिल्म स्टार्स से काफी अलग है। सुनील शेट्टी ने धडकन, टक्कर और मोहरा जैसे कई हीट फिल्मों दी हैं। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने कुल मिलाकर 110 से अधिक फिल्मों में काम किया है और अपने दमदार एक्शन से हमारा मनोरंजन किया है। सुनील शेट्टी की उम्र अभी 56 साल है और उन्होंने हिन्दी फिल्मों के अलावा, मलयालम, तमिल और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है।

कितना बड़ा है सुनील शेट्टी का कारोबार?

लेकिन, ये बात बहुत कम लोगों को मालूम है कि सुनील शेट्टी एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने बिजनेस के अलावा, खेलों के जरिए भी काफी पैसे कमाएं हैं।गौरतलब है कि सुनील शेट्टी कई सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की है। भले ही आज सुनील शेट्टी को कम फिल्में मिल रही हों, लेकिन वो हर साल 100 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई करते हैं। सुनील शेट्टी रेस्टोरेंट्स के अलावा, पॉपकॉर्नइंटरटेनमेंट नाम से एक प्रोडक्शन हॉउस भी चलाते हैं।

खेलों को बढ़ावा देते हैं सुनील शेट्टी

फिल्मों से दूर होने के बाद सुनील शेट्टी ने खेलों कि ओर अपना ध्यान केन्द्रित किया, उन्होंने अन्य फिल्म स्टार्स के साथ सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग की टीम खरीदी है जिसके वो खुद ही कप्तान हैं। सुनील शेट्टी रेस्टोरेंट्स और प्रोडक्शन हॉउस के अलावा, कपड़ों का बुटिक चलाते हैं। वो सुनील शेट्टी ही हैं जिन्होंने बॉलीवुड में बिजनेस कल्चर को एक नया रुप दिया है। उनको ही देखकर कई अन्य स्टार्स ने भी बिजनेस करना शुरु किया।

Read More:

Ranveer Singh cries, Deepika Padukone wonders what she did to deserve this
Happy birthday Big B: Afghanistan used half of its Air Force to protect Amitabh

 

Source: Newstrend

Leave a Comment