Sun Live News

यूपी में हुए निकाय चुनाव का परिणाम : केंद्र व राज्य के बाद अब शहर में भी भाजपा की लहर

Sun News

यूपी में हुए निकाय चुनाव का परिणाम : केंद्र व राज्य के बाद अब शहर में भी भाजपा की लहर, भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र के बाद उत्तर प्रदेश और अब शहर के चुनाव में अपना परचम लहराया है। भारतीय जनता पार्टी ने महापौर की 16 सीट में से 14 पर जीत दर्ज की। दो सीट पहली बार मेयर के चुनाव में उतरी बहुजन समाज पार्टी के खाते में गई है।

मथुरा में भारतीय जनता पार्टी के मुकेश आर्य बंधु तथा अयोध्या में भाजपा के ऋषिकेश उपाध्याय ने बाजी मारी है। यूपी नगर निगम चुनाव का पहला नतीजा आया। बीजेपी के मुकेश आर्य बंधु जीते, कांग्रेस के मोहन सिंह को हराया। मथुरा नगर न‍िगम चुनाव में कांग्रेस पीछे बीजेपी ने बढ़त बनाई।

यूपी में हुए निकाय चुनाव का परिणाम : केंद्र व राज्य के बाद अब शहर में भी भाजपा की लहर

फैज़ाबाद अयोध्या नगर निगम पर भाजपा का कब्ज़ा। अयोध्या-फैजाबाद नगर निगम का परिणाम घोषित हो गया। भाजपा प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय ने सपा के गुलशन बिंदु को 4600 वोटों के अंतर से हराया। अयोध्या-फैजाबाद को योगी सरकार ने नगर निगम बनाया है।

मेयर पद के चुनाव में सत्ता पर काबिज भाजपा को बसपा से कड़ी टक्कर मिली । मेयर पद के चुनाव में बीते वर्ष सत्ता में रही समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस मुकाबले से बाहर हैं।

लखनऊ: संयुक्ता भाटिया -जीतीं (बीजेपी)

इलाहाबाद: अभिलाषा गुप्ता -जीतीं (बीजेपी)

अयोध्या: ऋषिकेश उपाध्याय-जीते (बीजेपी)

मुरादाबाद: विनोद अग्रवाल -जीते(बीजेपी)

मथुरा: मुकेश आर्यबंधू -जीते(बीजेपी)

बरेली: उमेश गौतम – जीते (बीजेपी)

कानपुर: प्रमिला पाण्डेय-जीतीं (बीजेपी)

अलीगढ़: मोहम्मद फुरकान-जीते(बसपा)

गोरखपुर: सीताराम जायसवाल-जीते (बीजेपी)

वाराणसी: मृदुला जायसवाल – जीतीं(बीजेपी)

गाजियाबाद: आशा शर्मा -जीतीं (बीजेपी)

मेरठ: सुनीता वर्मा-जीतीं (बसपा)

आगरा: नवीन जैन जीते (बीजेपी)

झांसी: रामतीरथ-जीते (बीजेपी)

सहारनपुर: संजीव वालिया- जीते (बीजेपी)

फिरोजाबाद: नूतन ठाकुर- जीतीं (बीजेपी)

 यूपी में हुए निकाय चुनाव का परिणाम : केंद्र व राज्य के बाद अब शहर में भी भाजपा की लहर

गोरखपुर में नगर निगम में महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी सीताराम जायसवाल ने रिकार्ड जीत के साथ कब्जा जमाया। सीताराम ने सपा के राहुल गुप्ता को 75 हजार से अधिक वोट से पराजित किया। सीताराम को 145992 और राहुल को 70169 वोट मिले। इससे पहले 2006 में भाजपा की अंजू चौधरी लगभग 59 हजार वोटों से जीती थी।

वाराणसी से भाजपा की प्रत्याशी मृदुला जायसवाल ने कांग्रेस की शालिनी को शिकस्त दी। मृदुला को 1,92188 मत मिले जबकि शालिनी को 1,13345 मत मिले। तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी की साधना गुप्ता रहीं। मृदुला 77,843 मत से जीतीं। भाजपा ने यहां से लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है।यूपी में हुए निकाय चुनाव का परिणाम : केंद्र व राज्य के बाद अब शहर में भी भाजपा की लहर

मुरादाबाद से भारतीय जनता पार्टी के विनोद अग्रवाल ने जीत दर्ज की। विनोद ने कांग्रेस के रिजवान कुरैशी को पराजित किया। विनोद ने 21,635 मत से जीत दर्ज की। विनोद अग्रवाल को 94,677 तथा रिजवान को 73,042 वोट मिले। समाजवादी पार्टी के मोहम्मद यूसुफ तीसरे स्थान पर रहे।

पहली बार हुए मथुरा-वृन्दावन नगर निगम चुनाव में मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी मुकेश आर्य बंधु 22 हजार 125 वोटों से जीते, उन्होंने कांग्रेस के निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहन सिंह को हराया।

सहारनपुर से भारतीय जनता पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी में पहले तो कांटे का संघर्ष चला। इसके बाद संजीव वालिया बड़ी बढ़त पर आ गए। संजीव वालिया ने बसपा के फजलुर्रहमान को 1996 वोटों से परजित किया। फजलुर्रहमान आगे चल रहे थे लेकिन 14 राउंड के बाद संजीव वालिया ने बढत बनाई और वह जीत तक जारी रही।

मेरठ नगर निगम के महापौर पद पर बसपा की सुनीता वर्मा ने कब्जा जमा लिया। सुनीता ने भाजपा की कांता कर्दम को करीब 25 हजार वोट से पराजित किया। मतगणना शुरू होने से ही सुनीता आगे चल रही थीं। कुछ समय के लिए भाजपा की कांता कर्दम आगे हुईं लेकिन बाद में सुनीता ने उन्हें पछाडते हुए जीत दर्ज कर ली।

यूपी में हुए निकाय चुनाव का परिणाम : केंद्र व राज्य के बाद अब शहर में भी भाजपा की लहरपहली बार कंप्यूटराइज्ड मिलेगा प्रमाणपत्र: 

चुनाव के नतीजे मतगणना स्थल से ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड हो जाएंगे। इसके बाद आयोग की वेबसाइड से प्रमाणपत्र की कॉपी निकाली जाएगी, जिसे आरओ की हस्ताक्षर होने के बाद उसे वापस वेबसाइट पर स्कैन करके अपलोड किया जाएगा और एक कॉपी जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी को सौंपी जाएगी।

ईवीएम की मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर चार कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि बैलेट पेपर की गणना के लिए प्रत्येक टेबल पर पांच कर्मियों का दल रहेगा। नगरीय निकाय के अध्यक्ष व सदस्य दोनों पदों की गिनती अलग-अलग टेबलों पर एक साथ होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में एक दिसंबर को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी प्रकार का विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। इस पर आयोग ने पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है।

सीसीटीवी कैमरे व वेबकास्टिंग से होगी मतगणना की निगरानी: यूपी में हुए निकाय चुनाव का परिणाम : केंद्र व राज्य के बाद अब शहर में भी भाजपा की लहर

मतगणना पर नजर रखने के लिए सभी मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इसके साथ ही वेबकास्टिंग कराई जा रही है। इससे राज्य निर्वाचन आयोग व जिला निर्वाचन अधिकारी एक स्थान पर बैठकर सभी मतगणना स्थलों की निगरानी रख सकेंगे। किसी भी स्थल पर विवाद होने पर सीसीटीवी कैमरे व वेबकास्टिंग मदद करेंगे।

आयोग की वेबसाइट पर तत्काल फीड होंगे रिजल्ट

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को परिणाम घोषित करने के साथ ही तत्काल आयोग की वेबसाइट पर भी इसे फीड करने के निर्देश दिए हैं। वेबसाइट के जरिए प्रमाण पत्र भी डाउनलोड किए जाएंगे। प्रमाण पत्र को निर्वाचन अधिकारी अपने हस्ताक्षर कर मूल प्रति विजयी प्रत्याशी को देंगे। साथ ही इसकी स्कैन कॉपी आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएगी। जरूरत पडऩे पर प्रत्याशी इसे वेबसाइट से सीधे भी डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएमएस से दी जाएगी विजयी प्रत्याशियों की सूचना

राज्य निर्वाचन आयोग विजयी प्रत्याशियों को एसएमएस के माध्यम से भी परिणाम की जानकारी देगा। इसके साथ ही जिन मतदाताओं ने अपने मोबाइल नंबर आयोग के डेटाबेस में दर्ज करा रखा है उन्हें भी उनके यहां के विजयी प्रत्याशियों की सूचना एसएमएस के जरिए दी जाएगी। इसमें अध्यक्ष के अलावा सदस्य की सूचना अलग-अलग एसएमएस के जरिए दी जाएगी। आयोग के पास ऐसे 25 लाख मतदाताओं ने अपने मोबाइल नंबर दर्ज करा रखे हैं।

वेबसाइट व मोबाइल एप पर पा सकते हैं रिजल्ट

राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट (http://sec.up.nic.in) पर रिजल्ट लाइव देखे जा सकते हैं। इसके अलावा स्टेट इलेक्शन कमीशन यूपी नाम से मोबाइल एप के जरिये भी परिणाम देखे जा सकते हैं। इसे प्ले स्टोर या फिर एप्पल के प्लेटफार्म से डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें इलेक्शन रिजल्ट को क्लिक करके परिणाम देखे जा सकते हैं।

वेबसाइट पर इन चार तरह के देखे जा सकेंगे परिणाम 

1-पार्टी आधारित रिजल्ट

2-डैशबोर्ड पर 75 जिलों के पदों का विवरण

3-टाइमलाइन के अनुसार कब किसका आया परिणाम

4-प्रत्येक पद का विस्तृत रिजल्ट।

किस चरण में कितना मतदान

पहला चरण 52.59

दूसरा चरण 49.30

तीसरा चरण 58.72।

Exit mobile version