Sun Live News

देश की सबसे बड़ी नोनिया की संस्था RNSS ने नार्थ ईस्ट में किया कम्बल वितरण

Sun News

कार्बिलांग, असम 

पुरे देश में रचनात्मक कार्यों के लिए जाने जानने वाली संस्था रचनात्मक नोनिया सयुंक्त संघ (RNSS) के द्वारा आज दिन के 2 बजे को पश्चिम कार्बी आंगलांग जिले के नवाइबिल हाई स्कूल के प्रांगण में असहाय व जरूरतमंदों के बीच मुफ्त में कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ की ओर से आयोजित किया गया था।

रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ नार्थ ईस्ट के अध्यक्ष भरत चौहान ने बताया कि जिले के 6 गांव क्रमशः नवाइबिल नं 1 ,नवाइबिल नं 2,नवाइबिल नं 3,नवाइबिल नं 4,नवाइबिल नं 5 और लमछाखंग गांव के कुल 100 लोगो को कंबल का वितरण किया गया है। और संस्था का उद्देश्य है गरीब एवं असहाय लोगो की सेवा करना और इसी कड़ी में गरीब व असहायों को कंबल मुहैया कराया गया ताकि उन्हें ठंड के कारण मुसीबत का सामना नहीं करना पड़े। मौके पे रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ नार्थ ईस्ट के महासचिव दीपक चौहान और साथ ही रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ पश्चिम कार्बी आंगलांग जिला समिति के अध्यक्ष धनपाल चौहान, सचिव डॉक्टर शिवजी चौहान ,सदस्य राजकुमार चौहान,त्रिपुरारी चौहान के अलावा कार्बी आंगलांग हिन्दी भाषी छात्र संस्था के अध्य्क्ष अशोक चौहान आदि लोग मौजूद रहे ।

बताते चले की देश में नोनिया की सबसे बड़ी संस्था रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ ने शिक्षा, रोजगार, नारी ससकक्तिकरण, स्वास्थय, सामाजिक समानता आदि कार्यों में हमेशा सक्रिय रही है और उत्कृस्ट प्रदर्शन रहा है। देश के कई राज्यों में ये संस्था सुचारु रूप से अपने उद्देश्यों पर कार्य कर रही है।

Exit mobile version