छपरा में होगी मुख्यमंत्री नितीश की विकास यात्रा: संतोष

छपरा में होगी मुख्यमंत्री नितीश की विकास यात्रा: संतोष – 18 जनवरी 2018 को बिहार के मुख्यमंत्री विकास यात्रा पर छपरा दौरे पर हैं। उनको इस दौरे को लेकर जदयू कार्यकर्ताओ में उत्साह का माहौल है। दौरे की तैयारी जोर शोर से हो रही है और छपरा के सभी जदयू पदाधिकारियों के साथ आम कार्यकर्ता पर पुरे जोश और उत्साह के साथ अपने अपने क्षेत्रो में ख़ासा ख्याल रख रहे हैं।

छपरा में होगी मुख्यमंत्री नितीश की विकास यात्रा

छपरा से ही जदयू के कर्मठ, समाजसेवी व् जुझारू बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष (अति पिछड़ा प्रकोष्ठ) संतोष महतो ने हमें जानकारी साझा की। संतोष महतो को छपरा के ही तरैया विधान सभा का संभावित प्रत्यासी बताया जा रहा है।

दौरे को लेकर जदयू कार्यकर्ताओ में उत्साह का माहौल

माननीय श्री नीतीश कुमार जी के विकास यात्रा पर छपरा आगमन को लेकर जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री 18 जनवरी को एकमा छपरा में विकास यात्रा पर आ रहे हैं| उनके आगमन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओ ने व्यापक तैयारीकर रहे हैं। शराब बंदी, कानून, दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसे सात निश्चय योजना पर बल दिया गया है। संतोष कुमार महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के सपनों को धरातल पर उतारने के लिए सभी जदयू कार्यकर्ता दिन रात लगे हैं

Leave a Comment