बिहार के एक छोटे से गांव सारण जिले (रसौली, मसरख) के 23 वर्षीय सबिता महतो ने देश और प्रदेश बिहार के मान मर्यादा को जिस तरह बढ़ाया है लेकिन काश ही उनकी प्रतिभा को वो ऊंचाई या विश्वास मिला जो उसे मिलना चाहिए। कुछ लड़कियां जिस उम्र में कुछ सोचती हैं उस उम्र में इस बिहारी बाला ने पुरे देश का भ्रमण साइकिल द्वारा कर डाला और देश के पांच शीर्ष चोटियों को फतह किया।
Cyclist and Mountainer Sabita Mahto
पांच शीर्ष चोटियों – सतोपंत (उत्तराखंड), केदरडोम (उत्तराखंड), गौरीचेन (आंध्र प्रदेश), रेनॉक और सोतेके कांगरी (लद्दाख) पर विजय प्राप्त करने के बाद – प्रत्येक ऊंचाई 5000 मीटर की ऊंचाई पर, उसने अब माउंट एवरेस्ट पर अपनी आँखें लगाई हैं, दुनिया की सबसे ऊंची चोटी 8,848 मीटर की दूरी पर, लेकिन वित्तीय बाधाएं उसके आड़े आ रही है।
यहाँ पढ़े – दम तोड़ता टैलेंट, देश की इस होनहार बेटी को नहीं मिल रही मदद
देश में नारी ससक्क्तिकरण की पहचान बन चुकी (Cyclist and Mountainer Sabita Mahto) ये वीरांगना एक बार फिर नेपाल की दुरी अपनी साइकिल द्वारा पूरी करेगी। पुरे नेपाल की यात्रा की शुरुवात वो कल दिनांक दिन रविवार को सुबह 6:30 बजे इण्डिया गेट से करेगी। जहाँ उनका हौसला बढ़ाने पुरे देश से लोग इण्डिया गेट पहुँच रहे हैं। नेपाल की इस यात्रा में कुछ जरुरत की चीज़ों का सहयोग बिहार जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष महतो ने व्यक्तिगत फण्ड से किया। सबिता महतो के ज़रूरत के अनुसार संतोष जी द्वारा Hero Go Pro कैमरा, 64 GB मेमोरी कॉर्ड, ट्राइपॉड का सहयोग किया गया। जिसकी ख़रीदारी रिलायंस डिजिटल, पीतमपुरा में हुयी।
मौके पर देश में गरीबों और शिक्षा पर कार्य कर रही प्रतिष्ठित व् लोकप्रिय संस्था रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ (RNSS) के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अभिषेक कुमार, दिल्ली निवासी उमेश यादव और उपेंद्र राय उपस्थित थे।
बताते चले की संतोष महतो बिहार प्रदेश के चर्चित चेहरों में एक हैं और बिहार के किसी भी प्रतिभा को हर संभव मदद करने को हमेशा तत्पर रहते हैं। इस बार उनकी लोकप्रियता व् जनता में विश्वास के कारण बिहार के छपरा जिले के तरैया विधान सभा के भावी प्रत्यासी के रूप में देखा जा रहा है।