Sun Live News

सावधान! बिहार में 19 जिलों में सूखे की आशंका

Sun News

पटना: मौसम का मिजाज बता रहा है कि इस बार बिहार में मॉनसून की नीयत ठीक नहीं है। जून के पहले सप्ताह में होने वाली प्री मॉनसून बारिश ने भी किसानों को चिंतित ही किया है। कृषि विभाग के मुताबिक 18 जून तक अनुमानित आंकड़ों से 23 फीसद कम बारिश हुई है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा सिर्फ 13 फीसद था। पिछले साल की तुलना में इस बार अभी तक आधी बारिश हो सकी है। इसका सीधा असर धान के बिचड़े पर पड़ रहा है।

सावधान! बिहार में ठीक नहीं मॉनसून की नीयत, 19 जिलों में सूखे की आशंका

अभी तक के हालात बता रहे हैं कि राज्य के 19 जिले सूखे की ओर अग्रसर हैं। इन जिलों में जून में अभी तक 50 फीसद से भी कम बारिश हुई है। इससे किसानों को भारी परेशानी हो रही है। खरीफ के बिचड़े पर सूखे का असर पड़ रहा है। बड़ी संख्या में किसान धान के बिचड़े की बुआई भी नहीं कर पाए हैं। जिन्होंने की है, उनके खेत सूख गए हैं। हालांकि, कुछ जिलों में अच्छी प्री मॉनसून बारिश भी हुई है।

सावधान! बिहार में 19 जिलों में सूखे की आशंका

भारतीय मौसम विभाग ने बिहार में मॉनसून के प्रवेश का अनुमान जून के दूसरे सप्ताह में 10 से 12 जून के बीच किया था, किंतु छह दिन बाद भी इसका अता-पता नहीं है। उल्टे गर्म हवाएं एवं लू चल रही हैं। ऐसे में स्थानीय कारणों से भी बारिश के आसार बहुत कम रह गए हैं।

सावधान! बिहार में 19 जिलों में सूखे की आशंका

हालांकि, राज्य सरकार बाढ़ एवं सुखाड़ दोनों ही स्थितियों से मुकाबले की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिंचाई के लिए डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के मुताबिक सब्सिडी देने का निर्देश दे दिया है।

बाढ़-सुखाड़ दोनों से खतरा

मौसम विभाग ने पिछले साल की तरह इस बार भी बिहार में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। ज्यादा और कम बारिश के हालात बिहार के लिए अनुकूल नहीं मानी जाती हैं। पिछले साल तो कई जिलों में बाढ़ और सुखाड़ दोनों के हालात एक साथ उत्पन्न हो गए थे। पिछले साल से सबक लेते हुए राज्य सरकार ने सभी प्रमंडलों एवं जिलों के पदाधिकारियों को पहले ही अलर्ट कर दिया है।

विभिन्‍न जिलों में बारिश कर स्थिति (फीसद में)
पटना: – 53
आरा: – 76
बक्सर: – 83
अरवल: – 75
नवादा: – 51
औरंगाबाद: 71
सारण: – 81
सिवान: – 73
गोपालगंज: – 66
पूर्वी चंपारण:- 57
पश्चिम चंपारण: – 70
सीतामढ़ी: – 65
शिवहर: – 74
वैशाली: – 91
मुंगेर: – 51
शेखपुरा: – 68
जमुई: – 56
खगडिय़ा: – 80
किशनगंज: – 59

Exit mobile version