
दिनांक 8/10/2017 को नोनिया चेतना मंच द्वारा आयोजित नोनिया समाज के शहीदों को श्रद्धांजलि और आजादी की लड़ाई में नोनिया समाज की भूमिका पर आयोजित कार्यकर्म अनिल कुमार महतो की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुवा। यह कार्यक्रम मुजफ्फरपुर के आम्रपाली ऑडोटोरियम में हुवा। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष व् पूर्व विधान पार्षद Ganesh Bharti ने किया। शहीदों के सम्मान और उनको श्रद्धांजलि देने को लेकर गजब का उत्साह और जोश देखने लायक था। खचाखच भरे आयोजन स्थल पर बिहार के सभी जिले के अलावा विभिन्न प्रदेशों के साथ साथ अन्य राष्ट्रों से भी लोग सम्मिलित होकर अपने विचार नोनिया के देश की आजादी में भागीदारी पर रखे और अपने शहीदों को याद किया।

आयोजन में अपने लोगो को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधान पार्षद ने कहा की देश की आजादी में नोनिया समाज की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। चाहे चम्पारण सत्याग्रह हो या १९३० का नमक आंदोलन या फिर १९४२ का भारत छोडो आंदोलन ही क्यों न हो, देश की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के साथ नोनिया समाज के वीर सपूतों ने कुर्बानी देने का काम किया लेकिन इतिहास क पन्नों में उनका नाम जमींदोज हो गया।
वही RNSS के सदस्य अभिषेक कुमार कुमार ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की किसी भी आंदोलन के सफल और उस से होने वाले कार्यों और फयदे का आंकलन जरुरी है और उन्होंने नोनिया चेतना मंच द्वारा आयोजित इस कार्यकर्म का स्वागत करते हुए अनिल कुमार महतो व् गणेश भारती को धन्यवाद कहा और बताया की इन लोगो के मागदर्शन और नोनिया चेतना मंच के दिशा और Rachnatmak Nonia Sanyukta Sangh ( रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ ) के सहयोग से पहली बार नोनिया समाज से वीर सपूत व् शहीदों को वर्ल्ड वाइड वेब पर जगह और सम्मान मिला। डिजिटल की इस दुनिया में अपने शहीदों और नोनिया समाज की भागीदारी को देश दुनिया के लोग अब कहीं भी देख और पढ़ सकते हैं। अध्यक्षता कर रहे अनिल कुमार महतो ने अपने सम्बोधन में बताया की नोनिया समाज व् हमारे पूर्वज मिटटी से नमक बनाने का कार्य कर पुरे देश को नमक खिलाने का कार्य करते थे। आज किसी भी तकनीक द्व्रारा किसी चीज़ के उद्पादन की कला को अविष्कार कहते हैं जो एक इंजिनियर या अविष्कारक ही कर सकता है। वैसे ही नोनिया समाज के पूर्वज एक अविष्कारक से कम नहीं थे।

आयोजन के उपरान्त सामाजिक कार्यों को देखते हुए कई सामाजिक व्यक्तियों को भी सम्मान चिन्ह और एक साल से सम्मानित किया गया।




इस आयोजन के अवसर पर एक पुस्तक का भी विमोचन सभी पदाधिकारियों और अतिथियों के द्वारा किया गया। मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में कई जन प्रतिनिधि शामिल हुए जिसमे विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचीन लवणकार एवं व्यापारी जाती परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनीब सिंह चौहान, उपउपाध्यक्ष एस पि सिंह लबाना, प्रधान महासचिव कृष्ण भारती, युवा समाजसेवी अभिषेक कुमार, भीम नारायण महतो(राष्ट्रीय अध्यक्ष, नेपाल राष्ट्र नोनिया समाज), परमेश्वर चौहान(प्रदेश अध्यक्ष, झारखण्ड राज्य नोनिया विकास मंच), अशोक चौहान(पूर्व सदस्य, २० सूत्री ), समाजसेवी कैलाश महतो के साथ जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष महतो, सीवान से मुखिया सन्देश महतो, RNSS टीम आदि सामाजिक चिंतन व् विचार रखने वाले लोग सम्मिलित हुए।