Sun Live News

RNSS के पदाधिकारियों से मिले जनवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान

Sun News

RNSS के पदाधिकारियों से मिले जनवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान: आज दिनांक 23/12/2017 दिन शनिवार को जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय सिंह चौहान  से  डॉक्टर मनीष रौशन, अभिषेक कुमार व मनोज महतो की मुलाक़ात उनके हरि नगर, दिल्ली स्थित आवास सह कार्यालय में हुयी। बैठक में मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व नोर्थ ईस्ट में अपने समाज के शैक्षणिक, आर्थिक व सामाजिक पहलुओं पर चर्चा हुयी। राजनीतिक चेतना को लेकर भी संजय सिंह ने अपनी बात रखी।

RNSS के पदाधिकारियों से मिले जनवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान

आशीष चौहान व अभिषेक कुमार ने आज के दैनिक जीवन में डिजिटल युग को लेकर सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर अपने विचार रखे और RNSS के कार्यों की भी चर्चा हुयी।

उत्तर प्रदेश में हेल्थ कैम्प लगाने को लेकर भी RNSS को निमंत्रण मिला व आशीष चौहान व संजय जी के पहल से रोज़गार सम्बंधित कुछ कार्य भी बिहार, नोर्थ ईस्ट के अलावा अन्य राज्यों में आगे किए जाएँगे जो अभी विचारणीय है।

RNSS के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर मनीष रौशन, सह सचिव अभिषेक कुमार, कोर कमिटी सदस्य मनोज महतो ने समाजहित को देखते हुए रोज़गार सम्बंधित कार्यक्रम को अपनी सहमति दी जो आगे RNSS कोर कमिटी में चर्चा मे सहमति के बाद प्लानिंग शुरू कर दी जाएगी।

Exit mobile version