फुसरो, झारखंड
देश के कई प्रदेशों से हजारों की संख्या में नोनिया चौहान हुए शामिल, RNSS राष्ट्रीय अधिवेशन सफलता पूर्वक संपन्न: दिनांक 18 फ़रवरी 2018 को रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन झारखण्ड के बेरमो फुसरो में करगली फुटबॉल ग्राउंड में सफलता पूर्वक संपन्न हुवा। देश के कई राज्यों से नोनिया चौहान इसमें शामिल हुए। झारखंड में हुए इस राष्ट्रीय अधिवेशन में रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ (RNSS) के उद्देस्यों के साथ समाज में फैले अन्य कुरूतियों पर भी सबने अपने विचार रखे। मंच की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मनीष रौशन ने किया और मंच संचालन संस्था के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अभिषेक कुमार ने किया।
रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ(RNSS)
उदघाटन
अधिवेशन का उद्घाटन दिप प्रज्जवलित कर सामूहिक रूप से किया गया। साथ ही हमारे स्वतंत्रता सेनानी व् पूर्वज मुकुटधारी प्रसाद चौहान, बुद्धू नोनिया व् डॉ अशोक चौहान को माल्यापण कर कार्यक्रम की शुरुवात हुयी।
रचा इतिहास
झारखंड के स्थानीय सूत्रों और कई अध्ध्य्यन के बात ये सुनिश्चित हो गया की ऐसा पहली बार आज तक हुवा की विभिन्न विभिन्न राजनितिक संगठन या राजनितिक पार्टी के नेतागण व् लोग इतनी संख्या में एक मंच पर नोनिया चौहान के नाम पर एकत्रित हुए। विभिन्न राज्यों से अपना खर्च और समय देकर आये ये प्रतिनिधि समाज का नेता नहीं बेटा बन एकत्रित हुए।
झारखण्ड के कई संस्थाओं ने रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ(RNSS) को अपना साथ दिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। सैकड़ो की संख्या में उनके कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसमे पृथ्वीराज चौहान सेना, झारखंड नोनिया उत्थान समिति, चौहान महासभा का सहयोग अद्भुत रहा।
विभिन्न संगठों के साथ विभिन्न राजनितिक दल के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा और समाज को दी एक मजबूत पहल
मुख्य रूप से जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती, भाजपा के पिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष जयनाथ चौहान, जदयू के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष महतो, अमनौर छपरा से पूर्व विधान सभा प्रत्यासी व्र मुखिया रामपुकार मेहता, बिहार सरकार से सेवानृवित उप सचिव रामउदगार महतो, राजद के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महतो, जनवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरेराम महतो, रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर पप्पू, नार्थ ईस्ट से धर्मपाल चौहान, डॉ शिवजी चौहान, डॉ पिंकी चौहान, नोनिया उत्थान समिति के ब्रजेश महतो, कोटवा मोतिहारी से व्यवसायी प्रमोद महतो, पृथ्वी राज चौहान सेना के सुनील चौहान, सत्यनारायण चौहान, चौहान महासभा के अनिल नोनिया आदि व् रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ(RNSS) के हर राज्य के अधिकारीगण मुख्य रूप से अधिवेशन में शामिल हुए। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में असम, नागालैंड, बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब आदि कई राज्यों से लोग शामिल हुए।
सम्मान चिन्ह
राष्ट्रीय अधिवेशन के उपरान्त रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ(RNSS) के अधिकारीयों व् सदस्यों से समाज के बुध्जीवी, राजनितिक व् सामाजिक प्रतिनिधि के साथ समाजसेवा व् अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “मुकुटधारी प्रसाद चौहान व् बुद्धू नोनिया सम्मान चिन्ह” और “बुद्धू नोनिया व् डॉ अशोक चौहान सम्मान चिन्ह” से सम्मनित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मनीष रौशन, उपाध्यक्ष अनिल महतो, बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महतो, नार्थ ईस्ट के अध्यक्ष भरत चौहान, झारखण्ड के अध्यक्ष रूद्र चौहान, राष्ट्रीय कार्यकरिणी समिति के सदस्य मनोज महतो व् प्रमोद महतो द्वारा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया। रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ के सदस्यों को भी समाज सेवा व् RNSS के उदेश्यों में अद्भुत योगदान के लिए रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ(RNSS) सम्मान चिन्ह मैडल से नवाजा गया।
अधिवेशन में चर्चा
अधिवेशन में समाज की देश के निर्माण में भागीदारी व् रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ(RNSS) की कार्य शैली विशेष रूप से चर्चा में रही। RNSS के उदेश्यों के साथ कई राज्यों में हो रहे कार्यों की चर्चा हुयी। मुख्य रूप से ५० से अधिक वक्ताओं ने अपनी बात अधिवेशन में रखी।
स्थानीय निवासी सतेंद्र महतो, उपेंद्र महतो व् वहां की वार्ड पार्षद इंदू देवी का सहयोग इस राष्ट्रीय अधिवेशन में सराहनीय रहा।