Sun Live News

भारत को लगा झटका, अर्धशतक बनाने के बाद पुजारा हुए आउट, LIVE Ind Vs SL

Sun News

भारत-श्रीलंका के बीच कोलकाता में हो रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल जारी है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए हैं।

पुजारा अपना अर्धशतक (52) पूरा करने के बाद गामागे का शिकार बने। गामागे ने उन्हें बोल्ड किया।

कोलकाता से ताजा खबर है कि यहां शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक बारिश नहीं हुई है और शनिवार को खेल जारी रहने की उम्मीद है। शनिवार को केवल बादल छाए रहने का अनुमान है।

इस मैच पर बारिश की बहुत मार पड़ी है। पहले दिन केवल 12 ओवर का खेल हो सका तो दूसरे दिन दोपहर में बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा और इसके बाद खेल शुरू नहीं हो सका। शुक्रवार को केवल दो घंटे के खेल के बाद ही बारिश शुरू हो गई थी।

दूसरे दिन ऐसे गिरे दो विकेट 

दूसरे दिन के खेल की शुरुआत में दाशुन शनाका ने पहले दिन का नाबाद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (04) को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच करवाया और भारत को चौथा झटका दिया। शनाका ने ही इसके बाद अश्विन (04) को करुणारत्ने के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पांचवां झटका दिया।

पहले दिन का हाल

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैच के पहले दिन बारिश और कम रोशनी की वजह से केवल 11.5 ओवर का खेल ही हो सका। पहले दिन भारत ने 03 विकेट के नुकसान पर 17 रन बनाए थे। पहले दिन के खेल में श्रीलंका के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने मैच की पहली ही गेंद पर लोकेश राहुल (00) को विकेट के पीछे कैच आउट करवा दिया था। 08 रनों पर शिखर धवन को भी लकमल ने बोल्ड किया। लकमल ने ही कप्तान विराट कोहली (00) को एलबीडब्ल्यू आउट कर टीम इंडिया को तीसरा झटका दिया था।

Exit mobile version