Sun Live News

ST के अनुशंसा को लेकर मुख्यमंत्री से मिले संतोष महतो, भारती मेहता व अन्य नेतागण, किया आभार प्रकट

Sun News

पटना, बिहार

वर्ष 2015 मे राज्य सरकार द्वारा नोनीया, बिन्द, बेलदार मल्लाह के साथ इनकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति मे शामिल करने के लिए अनुशंसा जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली को भेजी गयी थी| जिसपर केंद्र सरकार की माँग पर राज्य सरकार द्वारा अनुग्रह नारायण सिंह समाज अध्ययन संस्थान, पटना द्वारा इथनोग्राफी अध्ययन कर अनुकूल रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी गयी|

युवा नेत्री व बिहार प्रदेश की प्रवक्ता भारती मेहता भी थी शामिल

अनुग्रह नारायण सिंह समाज अध्ययन संस्थान द्वारा सौंपी गयी अनुकूल रिपोर्ट के आलोक मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा मल्लाह, निषाद, नोनीया (बिन्द, बेलदार, तियर, खुलवट, सुरहिया, गोढी, वन्पर, केवट) को अनुसूचित जनजाति मे सम्मिलित करने हेतु अनुशंसा इथनोग्राफी रिपोर्ट के साथ जनजाति कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली को प्रेषित की गयी है|

ST के अनुशंसा को लेकर मुख्यमंत्री से मिले संतोष महतो, भारती मेहता व अन्य नेतागण, किया आभार प्रकट| RNSS वैशाली जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने भी दी बधाई

RNSS वैशाली जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने भी दी बधाई

इस अनुशंसा के सन्दर्भ मे नोनीया बिन्द समुदाय के बिहार जदयू के नेता गण ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज मुलाकात की और धन्यवाद के साथ आभार प्रकट किया| इस मुलाकात मे बिहार जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष महतो, बिहार प्रदेश की प्रवक्ता भारती मेहता, रचनात्मक नोनीया संयुक्त संघ (RNSS) के वैशाली जिला अध्यक्ष राजेश कुमार प्रसाद, मुखिया अवधेश महतो, मुखिया संदेश महतो, मुखिया सतेंद्र चौहान, मुखिया बीको महतो, सरपंच दिनेश महतो, राजेश महतो, हरेन्द्र महतो, राजेश्वर चौहान, राजकुमार बिन्द आदि लोग सम्मिलित थी|

Exit mobile version