प्रियंका चोपड़ा 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल: फोर्ब्स ने मानी धाक

देसी गर्ल की धाक अब पूरी दुनिया मान रही है। बॉलीवुड की सीमाओं को लांघकर प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल स्तर पर अपनी पहचान कायम कर रही हैं और हर रोज़ नयी उपलब्धियों से हमें चौंकाती रहती हैं। प्रियंका ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड किया है।

देसी गर्ल अब फोर्ब्स की 100 शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गयी हैं। जी हां, दुनिया की 100 पॉवरपुल महिलाओं में अपनी देसी गर्ल ने अपनी जगह बना ली है। लिस्ट के मुताबिक, प्रियंका को 97वां स्थान मिला है।

प्रियंका चोपड़ा को दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला एंटरटेनमेंट एंड मीडिया की सूची में 15वां स्थान मिला है। प्रियंका इस समय अमेरिका में अपने टीवी शो क्वांटिको के तीसरे सीज़न की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा दो हॉलीवुड फ़िल्मों अ किड लाइक जेक और इज़िंट इट रोमांटिक में भी पिग्गी चॉप्स नज़र आने वाली हैं।

इसी साल प्रियंका की हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच रिलीज़ हुई थी, जिसमें उन्होंने ड्वेन जॉनसन द रॉक के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। प्रियंका ने इस फ़िल्म में विलेन का रोल निभाया। दिलचस्प बात ये है कि प्रियंका सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टीवी एक्ट्रेसेज़ की सूची में भी आठवें स्थान पर आयी हैं।

पिछले साल वो इसमें 10वें स्थान पर थीं। पिछले साल ही बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेज़ में उन्हें 7वां स्थान मिला था। ग़ौरतलब है, इस लिस्ट में शामिल होने वाली प्रियंका बॉलीवुड से अकेली एक्ट्रेस हैं।

Read More:

शराब के नशे में इस तरह धमाल मचाते नजर आए स्टूडेंट्स: ‘हैलोवीन Day
जब पहुंची कटरीना और दीपिका शाहरुख़ की बर्थडे पार्टी में , जानिए फिर क्या हुआ
Arjun’s first look as Delhi cop from ‘Sandeep Aur Pinky Faraar’ unveiled

 

Source: Jagran

Leave a Comment