छपरा, बिहार
खेल कूद से स्वस्थ शरीर, स्वस्थ राज्य व् स्वस्थ देश का निर्माण होता है: युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष: छपरा के गरखा बसंत के समीप पंचपटिया देवरिया गांव में RDS Sports Club द्वारा खेल का आयोजन हुवा| गांव के कई सम्मानित सदस्य व् युवा इस आयोजन में शामिल हुए। बॉक्सिंग क्लब के स्थापना को लेकर गांव के लोगो के साथ अन्य पंचायत के लोग भी काफी रोमांचिक दिखे। इस संस्था के माध्यम से युवक युवतियों के लिए बॉक्सिंग सिखाया जाएगा।
खेल कूद से स्वस्थ शरीर, स्वस्थ राज्य व् स्वस्थ देश का निर्माण होता है: युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष
खेल का उद्घाटन राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने किया। अध्यक्ष राहुल ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल कुद से ही स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है तभी स्वस्थ राज्य व स्वस्थ देश का निर्माण होगा। उन्होंने युवाओं को पढाई लिखे के साथ खेल कूद में भी अग्रणी भूमिका निभानी की बात कही।
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह (Rahul Singh) ने किया उद्द्घाटन
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने किया उद्द्घाटन: गरिब बच्चो के खेल कुद के सामाग्री के लिए आर्थिक सहयोग किए और आगे भी हर संभव मदद के लिए ऐलान किए।
RLSP Youth President Rahul Singh in Gadkha
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के युवा राष्ट्रीय राहुल सिंह ने कहा कि उन्होंने कम उम्र में हि संघर्ष का रास्ता चुना हु| ताकि गरिब बच्चो और युवाओ के लिए देश स्तर पर उनके हक के लिए जल्द प्रयास कर सके और कर रहे हैं। उन्होंने सूबे कि शिक्षा पर भी बात रखते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ को लेकर भी उनका आंदोलन हमेशा चलता रहेगा जिसमे युवाओं का साथ भी उन्हें भरपूर मिल रहा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रालोसपा के सदर प्रखंड अध्यक्ष जय नारायण सिंह, छात्र रालोसपा के जिला महासचिव रजनीकांत सिंह, पुनीत कुमार, विनय प्रजापति, संजय राय, चितरंजन सिंह, लव जी सिंह अड्डी लोग मौजूद थे।