Sun Live News

मड़वन प्रखंड के मकदूमपुर कोदरिया में चिकित्सा शिविर संपन्न, आधा दर्जन डॉक्टरों ने दी सेवा

Sun News

मुजफ्फरपुर, बिहार

दिनांक 19/11/2017 दिन रविवार को रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ का फ्री हेल्थ कैंप व् दवा वितरण बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में लगाया गया। मड़वन प्रखंड के मकदूमपुर कोदरिया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कैंप का सफल आयोजन किया गया। लगभग आधा दर्जन डॉक्टर व् नर्स ने 400 के लगभग मरीजों की फ्री जांच की और दवा का वितरण किया। कैंप में दूर दूर के गांव और खुद मुजफ्फरपुर शहर से लोग भी शिरकत कर अपनी जांच के साथ RNSS को सहयोग किया।

डॉ टीम में IGIMS (पटना) के डॉक्टर व् RNSS के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित कुमार, डॉ अनूप, डॉ दिनेश, डॉ आशीष, डॉ अनिल में शामिल थे वहीँ RNSS से राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदेश्वर चौहान, बिहार प्रदेशउपाध्यक्ष अनिल महतो, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोज महतो, मुंबई के प्रदेश उपाध्यक्ष नन्द कुमार चौहान, भगवान् महतो, विकास कुमार आदि ने सहयोग किया।

RNSS के इस हेल्थ कैंप में पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती, फूलदेव महतो, लालबिहारी महतो, जयकिशुन चौहान कई स्थानीय लोगो ने आकर सहयोग कर मनोबल बढ़ाया और अपना योगदान दिया और साथ ही अपनी अपनी मेडिकल जांच के साथ स्वास्थय सम्बंधित चर्चा भी गांव वालो से किये।

Exit mobile version