दिनांक 29/01/2019 दिन मंगलवार को रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष काली चरण महतो क़ी बड़ी लड़की सरिता क़ी शादी बिहार मूल के नांगलोई दिल्ली निवासी अभिषेक के साथ हुयी। शादी समारोह का आयोजन चन्दन नगर रिक्रिएशन क्लब, गाज़ियाबाद में हुवा।
शुभ विवाह के इस मौके पर RNSS कार्यकताओं ने लिया हिस्सा
शुभ विवाह के इस मौके पर RNSS कार्यकताओं ने भी हिस्सा लिया और वर वधु को बधाई के साथ उज्जवल भविष्य क़ी शुभकानाएं व आशीर्वाद दिया। RNSS कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से RNSS के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष श्री क्रीताल महतो, राष्ट्रीय सह सचिव श्री अभिषेक कुमार, मुख्य कार्यकारिणी सदस्य श्री मनोज महतो, श्री प्रमोद महतो और श्री अनिल महतो, राज्य स्तरीय पदाधिकारी श्री मजिस्टर महतो, श्री विभाष और श्री ब्रह्मानन्द महतो, डॉक्टर श्री राकेश और श्री मुन्ना महतो शामिल हुए।
बिहार जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष महतो भी शादी समारोह में हुए शामिल
बिहार जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संतोष महतो भी इस शादी समारोह में शिरकत किए और वर वधु को आशीर्वाद दिया। श्री महतो ने RNSS टीम का भी हौसला बढ़ाते हुए हर कदम सहयोग करने का भरोसा दिया।
RNSS के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री नन्द चौहान भी बंध गए परिणय सूत्र में
वहीँ दूसरी ओर बिहार के सिवान में RNSS के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नन्द चौहान भी परिणय सूत्र में बंध गए। इस मौके पर RNSS के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनीष रौशन, राष्ट्रीय सचिव श्री चंदेश्वर, राज्यस्तरीय पदाधिकारी श्री राजेश प्रसाद व् अन्य RNSS कार्यकर्ता शामिल हुए।