Sun Live News

जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष महतो अग्नि पीड़ितों से मिले, की आर्थिक सहयोग

Sun News

सीवान, बिहार

आज दिनांक 22/03/2018 को सीवान के भगवान पुर हाट प्रखण्ड के सुहपुर गांव के नोनिया टोला मे जदयू के परेश उपाध्यक्ष सतोष महतो ने दौरा किया। बताते चले की विगत सोमवार दिनांक 19/03/2018 को लगी भीषम आग मे इस टोले के 37 घर पूर्ण रूप से जलकर ख़ाक हो गए थे। वहां के स्थानीय लोगो की स्थिति काफी नाजुक है|

जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष महतो अग्नि पीड़ितों से मिले

जदयू नेताओं ने अग्नि पीड़ितों से मुलाक़ात की और स्थिति का जायजा लिया। श्री महतो ने जले हुवे बच्चे और परीजनो को दवा के लिए आर्थिक मदद किया और साथ ही सरकारी सहयोग जल्द से जल्द मुहैया करवाने का आवश्वासन दिया।

उन्होंने स्थानीय निवासियों को बताया की देश की नोनिया की सबसे सक्रिय संस्था रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ के सदस्यों का भी दौरा कल होगा जिसमे कपडे और खाद सामग्री का सहयोग पहुंचाया जाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ इस दौरे में सीवान के पूर्व चेयरमैन नंदजी चौहान, महम्मदा के मुखिया नागेंद्र महतो,मुखिया संदेश महतो,जयप्रकाश महतो ,गंगा महतो ,छठीलाल महतो ,रामू महतो,विकाश चौहान आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version