जन्म देकर माँ-बाप फेक गए कूड़े में, चाय बेचने वाले ने बना लिया बेटी; कहा- IPS बनाऊंगा

ये बात सोचने को बजबूर कर देती है की भला कोई माँ या पिता बच्चे को जन्म देकर कूड़े की तरह सड़क किनारे कैसे फेक सकता है ? नौ महीने तक कोख में ढेर सारे कष्टों को सहते हुए पालकर फिर लेबर पैन से गुजरते हुए अपने शरीर के अंश को जन्म देने के बाद केवल उसका लड़की होना कैसे उस ममता को समाप्त कर देता है की उसे मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। लेकिन हमारे समाज की एक काली सच्चाई है ये। स्मार्ट फ़ोन इस्तेमाल कर और बर्गर- मैगी खाकर खुद को मॉडर्न कहने वाला समाज मॉडर्न नहीं हो सकता जब तक उसकी सोच नहीं सही होगी।

जन्म देकर माँ-बाप फेक गए कूड़े में, चाय बेचने वाले ने बना लिया बेटी; कहा- IPS बनाऊंगा

ऐसा ही एक वाक्या हुआ कुछ दिनों पहले जब महज सात दिन पहले डीएमसीएच के बगल के एक कूड़ेदान में बच्ची पड़ी मिली थी। लेकिन इंसानियत दिखते हुए अर्जुन ने उसे उठाया और अब उसकी तमन्ना उस बच्ची को आईपीएस बनाने की है। यह महज संयोग नहीं उस बच्ची की किस्मत है जिसका आज यानी रविवार को छठिहार भी हुई है। उन्होंने बच्ची का नाम पुष्पा कुमारी रखा। बड़े धूमधाम से पूरे समाज के बीच, मिठाई बांटकर उन्होंने छठिहार की रस्म भी अदा कर चुके हैं। उन्होंने समाज के सामने एक मिसाल रख दी है।

दरअसल, अर्जुन के पास पिछले सोमवार को किसी ने फोन किया, कहा- अस्पताल के बाहर कूड़ेदान के पास एक नवजात को कोई फेंक गया है। अभी भी वह जिंदा है। अर्जुन को लगा कि उसके साथ कोई मजाक कर रहा है। मगर मन नहीं माना। वे तुरंत उस जगह पहुंचे। देखा, एक नवजात बच्ची ठंड में ठिठुर रही थी। अर्जुन तुरंत उसे अपने गोद में उठा लिया और उसे लेकर अपने घर चले आए।

अर्जुन के पिता स्व. मंगल पासवान ने भी 20 साल पहले एक बच्चे को गोद लिया था

अर्जुन के पिता स्व. मंगल पासवान ने भी 20 साल पहले एक बच्चे को गोद लिया था जो आज अर्जुन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कामकाज करता है। अर्जुन ने बताया कि समाज में ऐसे बच्चों को जिसे जन्म के बाद फेंक दिया जाता है। मैैं पुष्पा को आईपीएस बनाउंगा। उसे खूब पढ़ाउंगा।

सहलेश मंदिर के पास चाय की दुकान चलाते हैं। स्व. मंगल पासवान के पुत्र अर्जुन पासवान चाय की दुकान चलाते हैं। बेला सहलेश मंदिर के पास उनकी चाय की दुकान है। अर्जुन की शादी आठ साल पूर्व रूबी देवी से हुई थी। अर्जुन के तीन बेटे हैं। पत्नी को एक पुत्री की इच्छा थी जिसकी पूर्ति इस परिवार ने पुष्पा को गोद लेकर किया। अर्जुन के तीनों बेटे प्रिंस, कृष और आयुष को अब बहन की कमी नहीं खलेगी।

Leave a Comment