राजनितिक परिवार से संबंध रखने वाली बिहार की आयशा और नेहा शर्मा ने अपने टैलेंट के बलबूते अपनी अलग पहचान बनाई और अपने नाम की छाप छोड़ी है। बिहार के भागलपुर के कांग्रेस से विधायक अजीत शर्मा की छोटी बेटी आयशा शर्मा किंगफिशर कैलेंडर गर्ल रह चुकी हैं। वर्ष 2016 में उन्होंने कैलेंडर के लिए बोल्ड फोटोशूट कराया था।
आयशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को डेढ़ लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। बता दें कि आयशा की बड़ी बहन नेहा शर्मा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने क्या सुपर कूल हैं हम, यमला पगला दीवाना, यंगिस्तान जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
साल 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव में आयशा और नेहा ने मिलकर पिता के लिए वोट मांगा था। बताते चले कि आयशा काफी बोल्ड हैं। वे अपनी बिकिनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। (चर्चा क्यों : 13 महीने से फरार विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तारी के तीन घंटे बाद ही बेल मिल गई है। माल्या के किंगफिशर कैलेंडर की वजह से कई एक्ट्रेस और मॉडल चर्चा में रहीं। आयशा तीन भाई बहन हैं। उनसे बड़ी उनकी बहन नेहा शर्मा हैं और उनका एक छोटा भाई है। आयशा की स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली से हुई है। उन्होंने नोएडा के एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से कॉलेज की पढ़ाई की है। उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी में डिग्री ली है। जानकारी के मुताबिक, आयशा तेलुगू फिल्म ‘शिवम’ के साथ एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करने वाली थी।
लेकिन कुछ कारणों की वजह से उनको फिल्म से बाहर जाना पड़ा और बड़े ब्रेक के लिए आयशा को एक लंबा इंतजार करना पड़ा। आखिरकार साल 2015 में उन्होंने तेलुगू फिल्म से डेब्यू किया था। आयशा ने कई टीवी विज्ञापनों में भी काम किया है। आयशा और नेहा ने खुले जीप में पिता के साथ चुनाव प्रचार किया था। इस दौरान दोनों को देखने के लिए जबरदस्त भीड़ पहुंची थी।