रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ का बिहार दौरा व् जागरूकता अभियान (२५ जून से ३० जून तक) सफलता पूर्वक संपन्न हुवा| RNSS के टीम ने बिहार के छपरा, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण जिलों के कई गावों का दौरा कर जागरूकता अभियान चलाया और आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े समाज और परिवार को शिक्षा, नारी स्सक्क्तिकरण के लिए जागरूक किया| RNSS टीम ने पहले से चल रहे निशुल्क शिक्षा केंद्र का दौरा भी किया और वहां के गांव वालो के साथ साथ शिक्षक से मिलकर शिक्षक सेंटर का जायजा लिया|
दौरे के उपरान्त छपरा में नवीगंज निवासी संतोष महतो, हरेंद्र महतो, परमेश्वर महतो, नागेंद्र प्रसाद तो सीवान में विधान सभा पूर्व प्रत्यासी व् चेयरमैन रह चुके बबलू चौहान, सीवान जिला संघ मुखिया के अध्यक्ष अजय चौहान, भौगहाँ के मुखिया सन्देश महतो एवं अरघा प्रसाद(सिंगर मशीन व् श्री नंदन होटल) आदि का साथ और सहयोग मिला| वही गोपालगंज में भारतीय बहुजन कांग्रेस की बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंजू चौहान, पूरी चम्पारण में हरेराम महतो(अध्यक्ष, भारतीय मूलनिवासी संघ), रामउदगार महतो(सेवानृवित उप सचिव, बिहार सरकार), संभु महतो, मुजफ्फरपुर में गणेश भारती (पूर्व विधान पार्षद व् JDU बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष ) हीरालाल खड़िया(मुखिया, फुलवरिया, मुजफ्फरपुर), राम बाबू(MO, मोतीपुर) आदि का सहयोग और मागदर्शन मिला|
जागरूकता अभियान में RNSS के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष रौशन, राष्ट्रीय सचिव चंदेश्वर, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अभिषेक कुमार, बिहार प्रदेश अध्यक्ष कमलेश चौहान, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महतो, सारण जिला के जिलाध्यक्ष विंध्याचल महतो, मुख्य सदस्य बड़ा तेलपा के मनोज महतो, पूर्णिया के विभाष कुमार, बनियापुर के संजीत कुमार आदि शामिल थे|
उक्त बातें RNSS के पदाधिकारियों के समक्ष से पता चली|