देश दुनिया मे किया नाम रौशन, बिहार को गर्व है अपने इस बेटी पर

सारण, बिहार 

छपरा जिला, रसौली गांव के इस नोनिया के बेटी सबिता महतो पर पूरे बिहार सूबे के लोगो को गर्व है। एक सामान्य परिवार मे पली बढ़ी साबिता ने कुछ ऐसा कर दिखाया जो पूरे देश के लिए एक मिशाल बन गयी| जिसने 2016 नवम्बर महीने मे अरूणाचल प्रदेश के ईस्टर्न हाइमलाइया रंगे के 6493 मीटर की चोटी पंहुचकर रिकार्ड बना डाला। दो महीने से साईकिल से पूरा हिन्दुस्तान का भ्रमण करते हुए वो 18-07-2017 को पटना पहुँची।

नोनीया समाज की पूरे देश मे काम कर रही संस्था रचनात्मक नोनीया संयुक्त संघ के पदाधिकारियों ने भी इस महान हस्ती से मुलाक़ात की और उन्हें सम्मानित किया। साथ ही RNSS के कार्यक्रम, RNSS की विचारधारा के बारे में भी RNSS के सचिव चनदेश्वर चौहान ने जानकारी दी| कभी भी RNSS और समाज को उनकी ज़रूरत पड़ी तो इन्होंने अपने क्षमता अनुसार सहयोग करने की भी बात उन्होने रखी।

दिनांक १९/०७/२०१७ को सुबह १०:३० बजे बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री अनिता देवी से एक मुलाक़ात सविता महतो व RNSS सदस्यों की हुई | बातचीत के दौरान देश की बच्चियों के लिए प्रेरणाश्रोत बन चुकी इस महान हस्ती सविता जी ने बताया कि उनका अगला क़दम माउंट एवरेस्ट पर भारत का झंडा फैला अपने समाज, गाँव शहर के साथ भारत का नाम देश दुनिया तक पहुँचाना है। मंत्री अनिता देवी व RNSS सदस्यों ने उन्हें बधाई के साथ शुभकामना दी और आगे हर सम्भव सहयोग करने की पहल की।

साथ में RNSS के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महतो, RNSS पदाधिकारी व सदस्य आकाश महतो, अरुण जी, दिनेश जी आदि शामिल थे |

Leave a Comment