भीम आर्मी: माँ ने संभाला मोर्चा, जंतर मंतर पहुँचने को लेकर वायरल हुए पोस्टर और वीडियो

मेरठ

प्रेमिका के मुखबिरी से नाटकीय ढंग से गिरफ्तार भीम आर्मी के संस्थापक के जेल जाने के बाद चंद्रशेखर की मां कमलेश देवी ने आगे आकर मोर्चा संभाला है| चंद्रशेखर उर्फ़ रावण की माँ कमलेश देवी खुलकर बेटे के समर्थन में आ गयी हैं| उन्होंने 17 जून को जंतर-मंतर पर पहुंचने की अपील को लेकर वीडियो और पोस्टर भी जारी कर दिया है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के जरिए उनका संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सहारनुपर जिले में हिंसा को लेकर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी जो सोमवार को इंटरनेट सेवा बहाल हो गया| सोमवार से इंटरनेट सेवा बहाल होते ही वट्सऐप ग्रुप पर चंद्रशेखर के समर्थन में पोस्टर और विडियो वायरल हो गया। वट्सऐप ग्रुप पर चंद्रशेखर के समर्थन में वायरल मेसेज में कहा गया है, ‘अब आरपार की जंग का समय आ गया है।’ इनकी मांग है कि चंद्रशेखर समेत जेल में बंद अन्य भीम सैनिकों को रिहा किया जाए। उनके खिलाफ दर्ज मुकदमें वापस हों। भीम आर्मी ने खास अभियान चंद्रशेखर की रिहाई को लेकर चलाया है। चंद्रशेखर को यूपी के सहारनपुर में हुई हिंसा का मुख्या आरोपी माना जाता है जिसे यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। जंतरमंतर पर हुए दलित आंदोलन के बाद से चंद्रशेखर उर्फ़ रावण सबसे ज्यादा चर्चाओं में आए थे।

राहुल गाँधी फिर सहारनपुर आएंगे

कांग्रेस के नेता इमरान मसूद ने दावा किया है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जल्द सहारनपुर जेल में चंद्रशेखर से मिलने आएंगे और चंद्रशेखर के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। वहीं इमरान मसूद को मंगलवार को रावण से जेल प्रशासन ने मिलने की अनुमति नहीं दी। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को भी चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के कारण सहारनपुर आने का प्लान रद्द करना पड़ा था|

Leave a Comment