यूपी का सबसे बड़ा निकाय चुनाव : 16 में मेयर की कितनी सीटों पर बीजेपी ने दिखाया अपना कमाल

जगह जगह से पुरे उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में आज परिणाम आने हैं। पोस्टल बैलट की गिनती पहले हो रही है। इसमें भाजपा के मेयर प्रत्याशी आगे हैं। भाजपा 16 में से नौ जगह पर आगे चल रही है।

इलाहाबाद नगर निगम में भाजपा से महापौर प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता नंदी आगे हैं उन्होंने काफी अच्छी वोटो से बढ़त बना रखी है। आगरा में स्थानीय निकाय चुनाव डाक मतपत्रों की गिनती में मेयर पद भाजपा के मेयर प्रत्याशी नवीन जैन 115 वोटों से आगे हैं। इसी तरह से लखनऊ में संयुक्ता भाटिया, अलीगढ़ में राजीव अग्रवाल, मुरादाबाद में विनोद अग्रवाल, कानपुर में प्रमिला पाण्डेय तथा सहारनपुर, गाजियाबाद व गोरखपुर में भी भाजपा के प्रत्याशी बढ़त पर हैं।

इलाहाबाद नगर निगम में भाजपा से महापौर प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता नंदी आगे हैं। आगरा में स्थानीय निकाय चुनाव डाक मतपत्रों की गिनती में मेयर पद भाजपा के मेयर प्रत्याशी नवीन जैन 115 वोटों से आगे हैं। इसी तरह से लखनऊ में संयुक्ता भाटिया तथा सहारनपुर, गाजियाबाद व गोरखपुर में भी भाजपा के प्रत्याशी बढ़त पर हैं।

इलाहाबाद नगर निगम में मेयर चुनाव के लिए पोस्टल बैलेट वोटों की गिनती पूरी । कुल 142 वोट पड़े थे। 42 अवैध घोषित। बीजेपी की अभिलाषा गुप्ता को सबसे ज्यादा 39, सपा के विनोद दुबे को 27, कांग्रेस के विजय मिश्र को 18 और बीएसपी के रमेश केसरवानी को 13 वोट मिले।आगरा में स्थानीय निकाय चुनाव डाक मतपत्रों की गिनती में मेयर पद भाजपा के मेयर प्रत्याशी नवीन जैन 115 वोटों से आगे हैं। डाक मतपत्रों की गिनती चल रही है यह 40 मिनट तक चलेगी।

लखनऊ सहित 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में तीन चरणों में हुए चुनाव की मतगणना होगी। इन चुनावों में कुल 79,113 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में थे जिनके भविष्य का फैसला होगा। मतगणना सभी 75 जिलों के 334 केंद्रों पर होगी। तीन चरणों में हुए वोटिंग में कुल 52.50 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं तीसरे और अंतिम चरण में 26 जिलों में करीब 53 फीसद मतदान हुआ।

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश के 334 स्थानों पर एक साथ मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। परिणाम जल्दी आएं इसलिए 11,200 टेबल लगाई गई हैं। वोटों की गिनती के लिए 56 हजार कर्मी लगाए गए हैं।

नगर निगमों में ईवीएम से चुनाव हुए हैं इसलिए इनके परिणाम दोपहर 12 बजे तक आने की उम्मीद है। छोटी नगर पंचायतों के परिणाम सुबह 10 बजे से ही आने शुरू हो जाएंगे। शाम चार से पांच बजे तक सभी निकायों के परिणाम घोषित हो जाएंगे।
मतगणना 7 घंटे में पूरी करने की तैयारी है। मेयर व अध्यक्ष पद के लिए 6 हजार मतगणना टेबल लगाई गईं हैं। पार्षद व सदस्य पद के लिए 5,200 टेबल लगाई गईं हैं। अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि नगर निगम के परिणाम 12 बजे से 1 बजे के बीच आ जाएंगे। सभी परिणाम भी शाम 4 बजे तक जनता के सामने आ जाएंगे।

newsekaaina

पहले मेयर फिर सभासद की काउंटिंग

मतगणना के दौरान किसी भी अव्यवस्था से निपटने के लिए तमाम तैयारी कर ली गई है। इसके तहत प्र​शिक्षित कर्मचारियों की ड्यूटी का अंतिम रैंडमाइजेशन मतगणना से तीन घंटे पहले होगा। इसी के बाद कर्मी जान सकें कि उनकी ​ड्यूटी किस वार्ड की टेबल पर है। मतगणना के लिए मेयर और पार्षद की ईवीएम एक साथ ही खोली जाएंगीं। मतों की गणना पहले मेयर की ईवीएम की होगी। इसी तरह नगर पंचायतों में भी पहले चेयरमैन और उसके बाद वार्ड सभासद के बैलेट पेपर की गणना होगी।

चुनाव में आने वाले सभी नतीजे मतगणना स्थल से ही आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हो जायेंगे। इसके बाद आयोग की वेबसाइड से प्रमाणपत्र की कॉपी निकाली जाएगी, जिसे आरओ की हस्ताक्षर होने के बाद उसे वापस वेबसाइट पर स्कैन करके अपलोड किया जाएगा ताकि सभी लोगो और एक कॉपी जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी को सौंपी जाएगी।

ईवीएम की मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर चार कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि बैलेट पेपर की गणना के लिए प्रत्येक टेबल पर पांच कर्मियों का दल रहेगा। नगरीय निकाय के अध्यक्ष व सदस्य दोनों पदों की गिनती अलग-अलग टेबलों पर एक साथ होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में एक दिसंबर को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी प्रकार का विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। इस पर आयोग ने पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है।

Leave a Comment