क्या हुआ जब रेगिस्तान की जमीन फाड़कर निकल आया 36 फुट का हाथ

दुनिया में बहुत बड़े बड़े रेगिस्तान है उनसे अजब गजब चीज निकलती रहती है, ऐसे ही एक बड़े रेगिस्तान की जमीन फाड़कर किसी हाथ का निकल आना वाकई में लोगो को आश्चर्यचकित करता है, लोग इसको देखने के लिए काफी दूर-दूर से आ रहे हैं। बता दें कि यह स्थान “अटाकामा रेगिस्‍तान” के नाम से जाना जाता है और यहां पर दूर-दूर तक कोई मानव का कोई नामोनिशान नही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह स्थान 1922 में दुनिया का सबसे सूखा स्थान था। आप यदि कभी अटाकामा रेगिस्‍तान में जाएंगे तो यह हाथ इस निर्जन स्थान की खूबसूरती में चार चांद लगाता नजर आएगा।

कहाँ से आया ये विशाल हाथ

आज से 25 वर्ष पहले कुछ लोगों ने इस स्थान पर किसी कलाकृति को बनाने के बारे में सोचा और उन्होंने अटाकामा रेगिस्‍तान नामक इस स्थान पर जमीन से निकलते हुए एक हाथ को कलाकृति के रूप में बना दिया जो की काफ़ी विशाल कलाकृति है, यह हाथ 36 फुट का है, जोकि मानव द्वारा निर्मित है। पेन अमेरिका हाईवे से आप इस हाथ को देख सकते हैं। अटाकामा रेगिस्‍तान कई सौ मील में फैला हुआ और यह दुनिया का सबसे सूखा हुआ स्थान माना जाता है। इसको “मैनो डेल डेजेर्टो” के नाम से भी जाना जाता है।

पहली बार मेट्रो रेल में लगा जाम , ३ घंटे तक लोग रहे बेहाल

Leave a Comment